गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि फर्जी नाम पता पर आजमगढ़ जेल में बंद सत्तर हजार के इनामिया बदमाश राजू यादव को लाने के लिए बलिया एसपी से बातचीत की जा रही है। जल्द ही उसे गाजीपुर लाया जाएगा।
बताया जाता है कि पत्रकार एवं आरएसएस कार्यकर्ता करंडा के ब्राह्मणपुरा गांव निवासी राजेश मिश्रा की 21 अक्तूबर 2017 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस राजू यादव की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके ऊपर सत्तर हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस राजू यादव की तलाश कर रही थी। बताया कि राजू यादव फर्जी आईडी पर बलिया जेल में बंद था। बाढ़ आने के कारण बलिया से आजमगढ़ जेल में बंदियों को भेजा गया था। वहां से पता चला कि राजू यादव फर्जी नाम, पते पर जेल में बंद है। पुलिस उसको गाजीपुर लाने के लिए बलिया पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर रही है।