फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मिनट इंतजार नहीं किया, गोली मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्यारोपियों से पूछताछ करते पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने रविवार की सुबह सैलून संचालक संजय प्रजापति की हत्या से जुड़े तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य अभियुक्त की तलाश कर रही है। पुलिस आफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में अभियुक्तों को पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि बाल काटने के विवाद में सैलून संचालक संजय की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

एसपी डा. चतुर्वेदी ने बताया कि बीते 14 नवंबर की रात करीब आठ बजे करीमुद्दीनपुर बाजार में स्थित सैलून में ही सैलून संचालक संजय प्रजापति की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में रविवार की सुबह ढोढ़ाडीह रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े छह बजे हत्या की वारदात में शामिल करीमुद्दीनपुर निवासी मिथिलेश उर्फ लाला, चंदन राम उर्फ कोचा तथा पिंटू को गिरफ्तार कर लिया, जो ट्रेन से कहीं भागने वाले थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना के दिन करीब सात बजे हम तीनों लोगों ने सूरज राय के साथ रामनरेश के बागीचा में शराब और गांजा पिया। उसके बाद एक दुकान से सिगरेट लेकर संजय के सैलून पर पहुंचे। सिगरेट पीने के बाद सूरज राय ने संजय से बाल काटने के लिए कहा तो उसने कहा कि अभी दूसरे का फेशियल कर रहा है, दस मिनट रुक जाओ, इसके बाद बाल काट दूंगा। यह बात हम लोगों को नागवार गुजरी। इस पर हम लोग सूरज को ललकारने लगे। गुस्साए सूरज ने सैलून संचालक संजय को पिस्टल से सीने में दो गोली मार दिया। इसके बाद हम लोग फरार हो गए। एसपी ने बताया कि फरार अभियुक्त सूरज राय शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ करीमुद्दीनपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह, उप निरीक्षक रविंद्रनाथ राय, पवन कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जगनारायण सिंह, राधेश्याम चौरसिया और नीरज यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें