फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के दारूनपुर गांव के सामने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर गुरुवार की सुबह कार की टक्कर के बाद एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सहित कार को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा (तुरना) गांव निवासी जैपान यादव का पुत्र अर्जुन यादव (32) सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के दारूनपुर गांव निवासी दूधनाथ यादव के यहां ननिहाल में बाइक से आए थे। यहां से गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे विद्यालय के लिए निकले। जैसे ही गांव की सड़क से गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर मुख्य पर आए, वाराणसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोग हो-हल्ला करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों से पूछताछ के बाद शव सहित कार को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई। परिवार के लोग भी कोतवाली पहुंच गए। जैसे ही शव पर नजर पड़ी, वह चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देने मे जुट गए। इस घटना से मृतक के घर कोहलाम मच गया। गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस संबंध में कोतवाली श्याम जी यादव ने कहा कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के चाचा लोरिक सिंह यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें