गाजीपुर। चार दिवसीय छठ पर्व गुरुवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। सूर्य उपासना के इस पर्व को देखते हुए नगर के सिकंदरपुर गंगा घाट की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक गर्वजीत सिंह के नेतृत्व में डीएम आवास से गंगा घाट तक जाने वाले ऊबड़-खाबड़ सड़क पर मिट्टी डालकर समतल करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि घाट की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रास्ते का कार्य करने के साथ ही पर्व के दिन प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि पर्व को देखते हुए श्रमदान के जरिए उसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। बीच में पानी लगने के कारण नदी तक जाने तक समस्या दिख रही है। इसके समाधान के लिए लगभग तीन से चार सौ तक बोरियों में बालू भरकर सेतुनुमा बनाया जाएगा, जिसईसे श्रद्धालु आराम से घाट तक पहुंच सके। श्रमदान करने वालों में हर्षजीत सिंह, अनिल राय, पारस कुमार, गौरव सिंह, पवन कुमार सिंह, अभिषेक पांडेय, प्रशांत राय आदि शामिल रहे।