फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बुधवार को मनिहारी एवं देवकली ब्लाक के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। जबकि एक प्रधानाध्यापक सहित दो का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गुप्ता ने बताया कि मनिहारी ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के समय परीक्षा अव्यवस्थित ढंग से हो रही थी। सहायक अध्यापक कान में ईयरफोन लगाए मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक का वेतन रोकने का आदेश देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने बताया कि देवकली ब्लाक के एक प्राथमिक विद्यालय पर सफाई का अभाव तथा रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। एमडीएम नहीं बन रहा था। इसके साथ ही कंपोजिट ग्रांट का सही उपभोग नहीं किया गया था। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें