सैदपुर। कोतवाली क्षेत्र के भितरी में शुक्रवार की दोपहर करेंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ले गए।
मालूम हो कि भितरी गांव निवासी एजाज का पुत्र शमीम (30) दोपहर में घर में बिजली का कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह करेंट की जद में आ गया और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आनन-फानन में लाइन को बंद किया। गंभीर रूप से झुलसे शमीम को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।