जखनियां। भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धपीठ भुड़कुडा मठ पर मेला में मंगलवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने मामूली विवाद में गोली चला दिया। गोली लगने से दुकानदार घायल को गया। उसका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में कराया गया। पीड़ित ने एक नामजद सहित आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।
इलाके के सिद्धपीठ भुड़कुडा मठ पर मंगलवार को विजयादशमी के मौके पर मेला लगा था। रात कुछ युवक मेला में हुड़दंग करते आपसे में धक्का-मुक्की करते हुए यही के निवासी पियूष सिंह (30) के दुकान पर चले गए और दुकान के सामान पर गिर गए। इसका पियूष ने विरोध किया तो युवक शांत होते हुए वहां से चले गए। रात करीब आठ बजे अन्य साथियों के साथ दोबारा युवक वहां पहुंचे। दुकानदार पीयूष सिंह को मारने-पीटने लगे। इसी दौरान एक युवक ने लक्ष्य कर पियूष पर तमंचा से गोली चला दिया, जो उसके दाहिनी पसली में लगते हुए निकल गई। घटना के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गए। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह पियूष घर लौट आया। इस संबंध में कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की एक नामजद रामजन्म यादव और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।