सुहवल। दशहरा के अवसर पर क्षेत्र के युवराजपुर गांव के श्रीनाथ बाबा इंटर कालेज के परिसर में अंतर प्रांतीय इनामी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। महिला कुश्ती में हरियाणा की अर्चना ने डीएलडब्लू वाराणसी की काजल को एक मिनट में पराजित कर बाजी मार ली।
प्रतियोगिता में कुल तीन दर्जन से अधिक महिला-पुरुष पहलवानों ने जोर आजमाइश की। पहली कुश्ती में भड़सर के निर्मल ने गुरुबाग के विपिन, गुरुबाग के नागेंद्र ने वीरपुर के विकास, रामपुर के सुजीत ने भड़सर के बृजेश, गुरुबाग के ऋषु ने वाराणसी के विनोद को हराया। हरियाणा की महिला पहलवान ओमी एवं भड़सर के पुरुष पहलवान नेऊर, हरियाणा की महिला पहलवान ओमी एवं डीएलडब्लू वाराणसी की प्रीति, वाराणसी के राहुल एवं डिहवां के बृजभान, वाराणसी के धर्मवीर एवं जहूराबाद के सलीम, वाराणसी के जितेंद्र एवं सुहवल के जितेंद्र के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वय प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष दीपक सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल राय ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। निर्णायक की भूमिका रामबदन राय एवं बब्बन यादव, उद्घोषक की विजय प्रताप सिंह ने निभाई। इस अवसर पर चंदन सिंह, शम्मी सिंह, श्रवण कुमार राय, गिरीश सिंह, बाचा सिंह, राजेश सिंह, मुरलीधर, कप्तान सिंह, सुशील तिवारी, विकास सिंह आदि उपस्थित थे।