गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को अधिवक्ताओं ने जूलूस निकाला तथा जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत योजना के लाभ दिलाए जाने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। पत्रक ले कर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया।
सिविल बार संघ के परिसर से सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता ने जूलूस निकाला तथा नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कचहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद भारत सरकार को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस योजना के तहत अधिवक्ताओं को पात्रता सूची में नही रखा गया है। अधिवक्ता समाज के प्रमुख कारक है। इन्हें सरकार की ओर से कोई भी स्वास्थ्य योजना प्रदान नहीं कराई गई है। अधिकतर अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति असंतोषजनक है। इस मौके पर अमरेंद्रनाथ सिंह, चंद्रबली राय, बनबिहारी सिंह, इफ्तेखार अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, विजयशंकर पांडेय, राजेन्द्र विक्रम सिंह, हृदयनारायण सिंह, अरुण कुमार सिंह, राजेश राय, अजयवीर यादव, जेपी सिंह, वंशीधर कुशवाहा, फारुक अहमद, विनोद दूबे, राजेन्द्रनाथ, समेत कलेक्ट्रेट बार संघ के भी अधिवक्ता शामिल रहे।