ग़ाजीपुर। पुराना जिला महिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग में बुधवार को ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन और जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, पयामे इंसानियत, ग़ाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन आदि मुख्य रूप से रहे। इनके प्रयास से भीषण बारिश के बावजूद रक्तदान शिविर सफल रहा। शिविर में कुल 20 महादानियों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसकी तुलना किसी भी दान से नहीं की जा सकती। एक समय था, जब लोग अपने परिजनों को भी रक्त देने से कतराते थे और उनकी जान चली जाती थी। खास रिश्तेदार भी मुंह मोड़ लेते थे। अब जागरूकता बढ़ी है। समाज में धीरे-धीरे परिवर्तन आया है। लोग जानने लगे हैं कि रक्दान से हमे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। किसी महादानी का दिया हुआ एक यूनिट रक्त चार लोगों की जान बचा सकता है। इसलिए ऐसे पुनित कार्य में जनपदवासी बढ़चढ़कर हिस्सा लें। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने सभी आगंतुकों के प्रति अभार जताया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा सीएमओ ने स्मृति चिन्ह देकर प्रभारी मंत्री को सम्मानित किया।
रक्तदान शिविर में ग़ाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन की तरफ से अध्यक्ष नागमणी मिश्रा, पुनीत सिंघल, अतुल अग्रवाल, संगठन मंत्री राकेश त्रिपाठी, मनीष अग्रवाल, गौरव पांडेय ने रक्तदान किया। इसके साथ ही अन्य संगठन के लोगों ने भी रक्तदान कर महादानी बने। इस बीच ग़ाजीपुर प्रभारी एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आनंद स्वरूप शुक्ल ने केमिस्ट एंड ड्रग्गिस्ट एसोसिएशन के अध्य्क्ष, व्यापार उद्योग प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फकर खां, पयामे इंसानियत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, श्याम राज तिवारी, ओम प्रकाश राय, जितेंद्र नाथ पांडेय, विवेकानंद पांडेय, ब्लड बैंक की काउंसलर प्रज्ञा तिवारी, साकेत सिंह, बृजेश सिंह, ज्योती भूषण चौरसिया, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश राय, मकालू, राजा वर्मा, सैजी काजमी ,शिवशंकर प्रजापति, मुन्ना, संतोष, विनोद, अब्बाश, बबलू, अनीश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।