दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के खोजपुर गांव निवासी इसलावती देवी और उसके पुत्र सूरज को बुधवार को दिल्ली से आई पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया। चोरी के तीन लाख 93 हजार रुपये एवं आभूषण भी बरामद किए गए।
कुछ दिन पूर्व दिल्ली के ओखला स्थित एक मंदिर में चोरी हुई थी। सीसी फुटेज के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया था। उससे इसलावती देवी और पुत्र सूरज के चोरी में शामिल होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिली कि मां बेटा घर आए हैं। इस पर उनकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आठ मई को दुल्लहपुर आई थी।