फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर वीरों की धरती, जवानों पर पूरे जिले को गर्व : मंत्री

विज्ञापन
सिधौना में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुष्पांजलि देते प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर
विज्ञापन
औड़िहार। सिधौना में सोमवार को राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र ने ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है और यहां के युवा बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि जिले के लगभग हर गांव से चार-पांच नौजवान सेना में भर्ती हैं। जब भी जिले के बाहर गाजीपुर का नाम इन वीर जवानों की वजह से सुनने को मिलता है तो गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने कहा कि सेना के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए सीमा पर डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सभी देशवासियों को सजग रहने और हर स्थिति के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने गौरी गांव में पर्णकुटी के विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य का भूमि पूजन भी किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व एमएलसी विजय यादव, एसडीएम ज्योति चौरसिया, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, ब्रिगेडियर जयदीप चंद्रा, राकेश मिश्रा प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें