फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: नुक्कड़ नाटक से प्लास्टिक के नुकसान बताए, लोगों से इस्तेमाल नहीं करने की अपील

Mon, 19 Oct 2026 08:40 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने कचहरी तिराहे और सरजू पांडेय पार्क में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक प्रदूषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, जूट व सूती थैलों का इस्तेमाल करने और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की।
 
विज्ञापन
प्लास्टिक प्रदूषण, गाजीपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यूनिक सेवा समिति के कलाकारों ने कचहरी तिराहे और सरजू पांडेय पार्क में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान बताए। साथ ही लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और इसके विकल्प अपनाने की अपील की। इस दौरान लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति को रुचि लेकर देखा।

विज्ञापन


प्लास्टिक के बजाय जूट और सूती थैले अपनाने की अपील
समिति के टीम लीडर अभिषेक मौर्य ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कलाकारों ने बताया कि प्लास्टिक आसानी से नष्ट नहीं होता और लंबे समय तक पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। इसके इस्तेमाल से बचने के लिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

कलाकारों ने लोगों को सामान लाने और ले जाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों के बजाय जूट और सूती थैलों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके अलावा पुराने अखबारों से बने थैलों को भी एक विकल्प के रूप में अपनाने की अपील की गई।

आसपास सफाई रखने का दिया संदेश
नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में आम लोगों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने लोगों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।

इस मौके पर अल्का गिरी, पंकज शर्मा, अभिषेक वर्मा, सरवन और नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें