फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान के बड़े पुत्र की मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी

Sun, 01 Nov 2026 05:52 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान चंद्रशेखर यादव के 24 वर्षीय बड़े पुत्र आनंद यादव की मौत हो गई। आनंद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार की जिम्मेदारी संभालते थे। आठ माह पहले उनकी शादी हुई थी। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
गाजीपुर, आनंद यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर के दुल्लहपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान चंद्रशेखर यादव के बड़े पुत्र आनंद यादव (24) की शनिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुल्तानपुर ग्रामसभा के सामने रेलवे ट्रैक पर रात करीब 8:15 बजे हुआ। घटना की जानकारी ट्रेन के चालक ने दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर मेमो देकर दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पिता चंद्रशेखर यादव के अनुसार, आनंद शनिवार दोपहर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के बाद शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच गोरखपुर से वाराणसी जा रही 15103 इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आनंद रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहे थे। हालांकि, वह ट्रैक तक कैसे पहुंचे, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।

आनंद की शादी करीब आठ माह पहले फरवरी में सैदपुर के बलुआ भीरा निवासी आशु से हुई थी। दुर्गा पूजा से एक दिन पहले ही उनकी पत्नी की विदाई होकर घर आई थी। आनंद बीटीसी कर चुके थे। वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ एक निजी विद्यालय में भी पढ़ाते थे। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए रोजगार के अवसर तलाश रहे थे।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर मर्चरी हाउस भेज दिया। आनंद अपने पिता के बड़े पुत्र थे। उनके छोटे भाई प्रशांत यादव हैं। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक है।
विज्ञापन


दुल्लहपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार की लिखित सूचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें