प्रशासक के पति ने आरोपों को नकारा
तीन दिन पहले जिला पंचायत प्रशासक के प्रतिनिधि और अपर मुख्य अधिकारी के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी राजेश मालवीय से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
वहीं, जिला पंचायत प्रशासक के पति पंकज सिंह चंचल ने विवाद और पिस्टल निकालने की चर्चाओं को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने एडीएम को डांटने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी अध्यक्ष से पूछे बिना कोई पेपर आगे बढ़ा देता है तो उसे डांटना उनका कर्तव्य है।
उन्होंने पिस्टल निकालने और धमकाने की बात को मनगढ़ंत बताया। उनका कहना है कि जिस दिन की घटना का जिक्र किया जा रहा है, उस दिन वह लखनऊ में गृह मंत्री की बैठक में शामिल थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस तरह की अफवाहें उड़ाई जाती रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है।
डीआईजी बोले- पुलिस कर रही जांच
वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि पूरा घटनाक्रम संज्ञान में है। मामले की पुलिस जांच कर रही है।