फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कबड्डी में गाजीपुर ने बांदा को 45-14 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। तीन दिवसीय 47वीं जूनियर बालिका स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन क्षेत्र स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज आध्यात्मपुरम ढ़ोटारी में शुक्रवार को खेला गया। उद्घाटन मैच गाजीपुर और बांदा के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मैच में गाजीपुर की टीम ने 45-14 से जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच मिर्जापुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। जिसमें मिर्जापुर ने 27-13 से जीत हासिल की।इसके पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्हा ने मां सरस्वती और मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है। खेल को हमेशा खेल भावना संग खेलना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि समाज से रुढि़वादी सोच खत्म हुई है। प्रधानमंत्री बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डा. सानंद सिंह, डॉ. विजेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, विवेक, सौरभ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें