फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध महिला से 25 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला गली में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश बैंक से पैसा निकालकर जा रही एक महिला से 25 हजार की छिनैती कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर के मुहल्ला पठानटोली निवासी मोहम्मद साद्दिक खान की पत्नी नजमा बेगम (60) सोमवार की दोपहर यूनियन बैंक में पहुंची। यहां से उन्होंने 25 हजार निकाला। पैसा को थैला में रख बैंक से बाहर निकली। इसके बाद आटो में बैठकर जुनेदपुर के सामने कुरैशी मुहल्ला गली के पास उतरकर पैदल घर जा रही थी। जैसे ही वह गली मोड़ के पास पहुंची, पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। गिरते ही एक बदमाश ने रुपया रखा थैला छीन लिया। इस पर महिला शोर मचाने लगी, जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक बदमाश फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि थैले में 25 हजार रुपया के साथ ही बैंक की दो पासबुक और एक चेकबुक रखा था। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी। इस संबंध में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर मिली है। मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। उधर घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल रही कि बदमाशों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। जिस तरह से उन्होंने अधेड़ महिला से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया, उससे ऐसा लग रहा है कि बदमाश बैंक से ही महिला के पीछे लगे थे और उस पर नजर रखे हुए थे। गली में महिला के पहुंचते की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें