फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur Corona Update : जमानिया विधायक व उनके पति समेत 40 मिले संक्रमित, छह की अस्पताल से छुट्टी

Sat, 01 Aug 2020 09:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

गाजीपुर जिले में जमानिया से विधायक और उनके पति समेत 40 की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम कोरोना पॉजिटिव आई है। अब स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम मरीजों को ट्रेस करने में जुटी हुई है, जिससे लक्षण की जानकारी लेने के बाद उन्हें होम आइसोलेट अथवा कोविड सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

विज्ञापन

उधर सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती छह मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1213 पहुंच गई है। जबकि 559 स्वस्थ हो गए और इनमें से दस की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 644 है। संक्रमितों के लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती जा रही है। 


संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाकर संदिग्धों को चिन्हित कर सैंपलिंग की जा रही है, जिससे संक्रमित अंतिम मरीज तक पहुंचा जा सके। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि जमानिया विधायक और उनके पति समेत 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विधायक और उनके पति होम आइसोलेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें