गाजीपुर। रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन आरंभ किया जा रहा है। वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाजीपुर सिटी-कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी का संचालन 13 दिसंबर से होगा। इसमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
बताया कि 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 13 से अगली सूचना तक प्रत्येक रविवार को कोलकाता से 20.05 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 10.30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। 03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी 14 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक सोमवार को गाजीपुर सिटी से 13.55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 5.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। बताया कि 03125 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 17 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से 22.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 12.25 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। 03126 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी 18 दिसंबर से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार को गाजीपुर सिटी से 23.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 13.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।