फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे ने ट्रेनों की रोकी रफ्तार, सड़क यातायात भी प्रभावित

विज्ञापन
ताडीघाट- बारा नेश्नल हाई-वें 124 सी पर कोहरें के बीच से लाइट जला गुजरता स्कूली वाहन। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में शुक्रवार को पूरा दिन घना कोहरा छाया रहा। इससे रेल और सड़क यातायात काफी हद तक प्रभावित रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। भोर में जहां दो पहिया वाहन चालक ठिठुरते व कांपते नजर आए, वहीं चार पहिया वाहन चालक रेंगते रहे।
विज्ञापन

दस किमी की दूरी तय करने में चालकों को घंटेभर का समय लगा। नगर समेत ग्रामीण इलाके में ठंड का असर तेज हो गया। पूरे दिन बुजुर्ग और बच्चे घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए हैं। बाहर निकलने वाले लोग भी गर्म कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढंककर ही निकल रहे हैं। सर्द हवा का असर सबसे अधिक बाइक सवारों को अपनी जद में ले रही है। ठंड से कोल्ड डायरिया समेत अन्य मौसमी बीमारी भी तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में फुटपाथ दुकानदार से लेकर ठेलिए और खोमचे वाले ठंड से बचने के लिए अलाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन ने अभी तक कहीं भी अलाव जलाने का काम नहीं किया है।
औड़िहार: घने कोहरे के चलते प्राय सभी रेल गाड़ियां विलंब से चल रही हैं। आनंद विहार से चलकर गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस यहां एक घंटे विलंब से पहुंची। डाउन पवन एक्सप्रेस छह घंटे विलंबित रही। इसी तरह नई दिल्ली से चलकर जयनगर तक जाने वाली स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से बीस मिनट विलंब से और छपरा से दुर्ग तक जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से अपने गंतव्य को रवाना हुई। कोहरे के जबरदस्त प्रभाव के कारण विभिन्न स्टेशनों पर यात्री ट्रेन के इंतजार में ठिठुरते नजर आए। दिलदारनगर: पीडीडीयू-बक्सर वाया दानापुर रेल खंड पर भी कोहरे के कारण कई सुपर फास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें अपने समय से काफी विलंब से गुजरीं। यह स्थिति दो दिनों से बनी हुई है। हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें फरक्का एक्सप्रेस 30 मिनट विलंब से स्टेशन पर पहुंची, तो श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 मिनट। इसी प्रकार लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 38 मिनट देर से थी, तो संघमित्रा एक्सप्रेस एक घंटे। जबकि दानापुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस 55 मिनट, भागलपुर दादर एक्सप्रेस सवा घंटे और सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे के विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें