जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि संविधान राष्ट्रीय अस्मिता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और अखंडता का आधार स्तंभ है। इसने विविधताओं से भरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, ताकि नई पीढ़ी संविधान निर्माण की यात्रा, उसके निर्माताओं के योगदान और नागरिक कर्तव्यों से परिचित हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में 4030 चयनित स्थानों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रत्येक स्थान पर 10 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है।
महापुरुषों के चित्रों पर किया पुष्पार्चन
इससे पहले जिला कार्यालय सभागार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और संविधान के प्रमुख शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, सुशीला सोनकर, वृजनन्दन सिंह, रामराज बनवासी, रामनरेश कुशवाहा, रमेश सिंह पप्पू, अमित सिद्धार्थ, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा ने किया।