फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक हो रहे ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ स्थित विद्युत उपकेंद्र के सामने रविवार की सुबह बैक हो रहे ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गाजीपुर-गोरखपुर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर 45 मिनट बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के नागतारा गांव निवासी त्रिलोकी बिंद का पुत्र मुसाफिर बिंद (22) रविवार की सुबह बाइक से गाजीपुर से जंगीपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करीब नौ बजे अंधऊ विद्युत उपकेंद्र से सामने बैक हो रहे ट्रक से टकरा गया। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगस्त्रत्त् भी वहां पहुंच गए। मुसाफिर के शव पर नजर पड़ते ही दहाड़े मारकर रोने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार करने और मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल पर जाम लगा दिया। जाम होते ही मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मुआवजा के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने और चालक को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर 45 मिनट बाद जाम समाप्त होने पर आवागमन सुचारू हुआ और परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में सदर क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें