फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध अस्पतालों समेत आधा दर्जन पैथोलाजी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान दो अवैध नर्सिंग होम को सीज किया गया तथा एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार करीब आधा दर्जन पैथोलाजी तथा दवा की दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर उन्हें सीज किया गया। इस कार्रवाई से पूरे जिले में अवैध ढंग से अस्पताल चला रहे लोगों में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह इस टीम ने पहले मुहम्मदाबाद के मलिकपुरा गांव में चल रहे एक अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की। कुछ दिनों पहले ही यहां जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। इस क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकृत रुप से झोलाछाप चिकित्सक द्वारा फर्जी ढंग से किया जा रहा था। छापेमारी में यहां कई रोगी भर्ती किए गए मिले। अभी कई रोगियों को भरती किए जाने की प्लानिंग की जा रही थी। यहां कई प्रकार की गड़बड़ियां मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई रोगियों को गलत उपचार से निजात दिलाते हुए उन्हें वहां से अन्य अस्पताल भेज दिया। इसके बाद वहां झोलाछाप चिकित्सक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया। इसी क्रम में सैदपुर में एक डेंटल केयर और मेडिकल स्टोर बिना पंजीकृत चलाया जा रहा था। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीज कर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक हास्पिटल सर्जिकल सेंटर तकबो स्वास्थ विभाग की टीम ने गड़बड़ी पाए जाने के बाद सीज कर दिया। बताया गया कि हास्पिटल फर्जी कागजातों के बल पर चलाया जा रहा था। इन सभी के खिलाफ मेडिकल पंजीकरण एक्ट प्रावधान के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार एक पैथोलाजी बिना पंजीकरण चलाया जा रहा था। इसे भी सीज कर दिया गया। इस दौरान टीम ने मेडिकल का सामान, दवाएं एवं उपकरण आदि कब्जे में ले लिया। इन छापेमारियों के लिए सीएमओ की ओर से गठित टीम में नोडल अधिकारी डा. प्रगति कुमार, पवन कुमार, जनार्दन राय आदि शामिल रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि मुहम्मदाबाद में फर्जी नर्सिंग होम में दो दिन पहले जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। वहां के लोगों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार जिले भर में चल रहे अवैध हास्पिटल और पैथोलाजी के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि समय-समय पर हमेशा इस तरह की छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें