फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर, दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादियाबाद/मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय सदकर गांव के पास शनिवार की रात त्रयोदशाह कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार किशोरों की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल चारों किशोरों को परिजन उपचार के लिए ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे। रास्ते में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो का ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बरईपार गांव निवासी पुलवामा की घटना में शहीद अर्जुन राजभर का पुत्र अभय राजभर (15), हरि राजभर का पुत्र सुनील राजभर (16), रामकेश राजभर का पुत्र अजय राजभर (14) और शिवशंकर राजभर का पुत्र सनी देवल राजभर (15) दौलत नगर में त्रयोदशाह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर गए थे। लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे सराय सदकर गांव के पास बाइक से अज्ञात वाहन से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक चार पहिया वाहन सहित फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान यूपी -112 वाहन भी वहां पहुंच गया और थाने को घटना से अवगत कराया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल के परिवार वालों को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग वहां पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से लेकर ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचे। चिकित्सकों ने अभय राजभर (15) और सुनील राजभर (16) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय राजभर और सनी देवल राजभर का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी के बाद मृत किशोरों के घर कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने न तो मौत की सूचना दी और न ही तहरीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें