फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील गाना गाने को लेकर हुई थी संतोष की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील गाना गाने को लेकर हुई थी संतोष की हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनिया में बीते दिनों लाठी-डंडा से पीटकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफिस में शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ला ने अभियुक्तों को पेश करते हुए बताया कि महिला का नाम लेकर बोलबाजी करने और अश्लील गाना गाने को लेकर संतोष राजभर की हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि भांवरकोल थाना क्षेत्र के जोबरखंडी बाबा के स्थान के पास अपने खेत पर गए हृदय नारायण राजभर के पुत्र संतोष राजभर की बीते 21 अगस्त की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटे हुए थे। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम करीब छह बजे भांवरकोल तिराहा से आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिया गांव निवासी सुनील राजभर, कृष्णा उर्फ बुड्ढा अजय और मन्नू को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक संतोष राजभर के परिवार से जमीनी मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक संतोष घटना से दस दिन पूर्व रात में सुनील राजभर के घर में घुस गया था और उसकी पत्नी प्रमिला के साथ खराब नियत से दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत करने पर भी संतोष के घर वाले कुछ नहीं बोले। जब भी संतोष सुनील राजभर के घर के सामने से या उसके पास से गुजरता था तो सुनील के पत्नी का नाम लेकर बोली बोलता था और अश्लील गाना गाता था। इससे सुनील राजभर तंग आ गया और अपने सहयोगियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से संतोष को फावड़ा के बेट से मारकर हत्या कर दिया था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अभियुक्तों का चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक नंदलाल कुशवाहा, सकलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार पांडेय, अजय मिश्रा, मिथलेश यादव और अनुज कुमार मौर्य शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें