गाजीपुर। जिला जेल का सोमवार को जिला जज राघवेंद्र के साथ जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी एवं सीजेएम सुशील कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों की तलाशी ली। कैदियों से सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।
जिला जेल में अधिकारी दिन में अचानक पहुंचे। अधिकारियों ने जेल की एक-एक बैरक की जांच की। जांच के दौरान बंदिया से व्यवस्था को लेकर जानकारी भी ली। जिला जज राघवेंद्र ने सभी फाइलों की जांच की। इसके बाद महिला बैरक भी देखा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स भी तैनात रही। अभिलेखों की भी जांच कर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि जांच में कहीं कोई आपत्तिजनक चीजें नही मिली। करीब एक घंटा जांच के बाद अधिकारी बाहर निकल गए।