फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक जानकारी ही एड्स से अधिक बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रांगण में ही प्रज्ञा रेंजर छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारी दी गई तथा पोस्टर वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने एड्स रोग विषयक विभिन्न पोस्टरों का प्रदर्शन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने इस गंभीर रोग के कारण, बचाव और विस्तार की चर्चा की।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य डा. सविता भारद्वाज ने छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारियां दी। कहा कि आप जितने जागरूक होंगे उतना ही समाज को जागरूक भी करेंगे। इसी से स्वच्छ भारत के साथ ही स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार होगी। मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि एड्स के बारे में अधिक से अधिक जानकारी ही बचाव है। विशिष्ट अतिथि एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने एड्स के कारण एवं बचाव की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मिथलेश सिंह ने एड्स रोग की शुरुआत से लेकर अब तक के विस्तार तथा इसकी दवा को लेकर किए गए प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया।
छात्रा कविता एवं रुखसार ने भी अपने विचार प्रकट किए। प्रांगण में ही प्रज्ञा रेंजर छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को एड्स से संबंधित जानकारी दी गई तथा पोस्टर वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. शम्भू शरण प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. एखलाक खान ने किया। इस अवसर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा. सतेंद्र सिंह , डा. अकबरे आजम, डा. संतन राम ,डा. विकास सिंह, रेंजर प्रभारी डा. शिव कुमार ,डा. अमित यादव , काउंसलर नीरा राय, डा. संगीता मौर्य, डा. सारिका सिंह तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें