फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में अंजलि कुमारी ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानियां। 65वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के कद्दप्पा जिले में श्री राजेस्वरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी में 24 से 28 नवंबर तक आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश की 20 सदस्यीय टीम की तरफ से तीनों स्पर्धाओं में भाग लिया। क्रमश: इंडियन राउंड ,रिकर्व व कंपाउंड में 17 वर्षीय बालक, बालिका सम्मिलित हुए। द्रोणा तीरंदाजी अकादमी , जमानिया के तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं रजत पदक पर कब्जा किया। संस्था की अंजलि कुमारी ने 40 मीटर की दूरी पर स्वर्ण एवं ओवर आल में रजत पदक जीता। वही अन्य खिलाड़ी अमीषा चौरसिया, प्रियंका व आशीष ने अच्छा प्रदर्शन किया। कोच एवं मैनेजर की भूमिका में राकेश मौर्य, राकेश सिंह ,भारत सिंह रहे टीम के साथ रहे। जिला तीरंदाजी गाजीपुर के सचिव नंदू दूबे, जिला उपाध्यक्ष रेशु जालान एवं कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें