फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और कोतवाली से भागा शातिर अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा एक शातिर अपराधी, पुलिस को चकमा दे दिनदहाड़े कोतवाली परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद से पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने फरार चोर की तलाश में काफी देर तक भाग-दौड़ की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद का रहने वाला शारिक शातिर अपराधी है। पुलिस की माने तो उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसे शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ करने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को लिखा-पढ़ी की गई। उसे पुलिस कर्मियों की देखरेख में कोर्ट में पेश करने की तैयारीे चल रही थी। इसी बीच उसने लघुशंका करने को कहा और पुलिस को चकमा दे वह कोतवाली परिसर से फरार हो गया। उसकी फरारी के तत्काल बाद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। कोतवाल सहित अन्य उपनिरीक्षकों की टीम शातिर अपराधी को खोजने मेें जुट गई। ड्यूटी पर तैनात सिपाही से लेकर कोर्ट ले जा रहे पुलिस कर्मी तक घंटों दौड़ते और दबिश देते रहे। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पुलिस आस-पास के मार्गों, गलियों, संदिग्ध ठिकानों के साथ ही फरार अपराधी की चहुओर तलाश की। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक छान मारे, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त से फरार चोर अपराधियों के गैँग से जुड़ा है। विभिन्न जनपदों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ऐसे में उसकी पुन: गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। इस संबंध में सीओ सदर डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि लघुशंका के बहाने से आजमगढ़ जनपद निवासी शातिर चोर शारिक कोतवाली परिसर से फरार हो गया। उसकी पुन: गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही उसकी देखरेख के लिए लगाए गए पुलिस कर्मियों की भी जांच की जाएगी। जांच में जो भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें