फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसार के सैकड़े से गाजीपुर-बी विजयी

Sun, 31 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर अरविंद श्रीवास्तव की स्मृति में नेहरू स्टेडियम में रविवार को क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। इसमें अंसार अहमद के शानदार सैकड़े की बदौलत गाजीपुर बी की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर गाजीपुर बी के कप्तान राजेश सिंह ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले खेलते हुए गाजीपुर ए की टीम ने चार विकेेट खोकर 186 रन बनाए। इसमें डॉ. अरविंद ने नाबाद 76, नासिर अली ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए

प्रवेश मिश्र, राजेश दोहरी और जफर चंदा ने एक-एक विकेेट लिया। जवाब में खेलने उतरी गाजीपुर बी की टीम ने अंसार अहमद के नाबाद 102 तथा जफर चंदा के 29 रनों की बदौलत लक्ष्य प्राप्त कर लिया। गाजीपुर ए की ओर से
विज्ञापन


महेश प्रताप तथा नौशाद को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले माउंट लिटरा जी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव, मुहम्मद आसिफ, अंसार अहमद, अजय शास्त्री, विवेक सिंह शम्मी और संजीव सिंह के आयोजकत्व में आयोजित मैच

से पहले पूर्व क्रिकेटर पवन सर्राफ ने क्रिकेटरों से परिचय प्राप्त किया। मध्यावकाश में समाज सेवी एवं पीजी कालेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विवेक सिंह शम्मी ने अन्तरराष्ट्रीय गोलकीपर अंबुज श्रीवास्तव को अंग वस्त्र

पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, अजय सर्राफ, मन्नू तिवारी, नवीन श्रीवास्तव, पंकज राय, अनिल सिंह, रीशु , धर्मेंद्र यादव, मनोज, प्रमोद राय, दिनेश यादव, सुधीर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें