खानपुर। औड़िहार-जौनपुर रेल लाइन पर गजाधरपुर डेमू शेड कटिंग के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रेलवे ट्रैक पर एक गेटमैन का कटा शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक औड़िहार ने सुबह खानपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सैदपुर थानाक्षेत्र के महमूदपुर निवासी अवनिलेश यादव (38) मृतक आश्रित कोटे में औड़िहार स्थित रेलवे गेट पर गेटमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार को ड्यूटी करने के बाद घर पहुंचे। परिवार के लोगों के मुताबिक गेहूं की मड़ाई करवाए और घर आए।
पत्नी मनीषा ने नाश्ता के लिए कहा लेकिन शाम को साढ़े सात बजे घर से निकल गए लेकिन वापस नहीं आए। रात में दस बजे के बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की।
सुबह करीब साढ़े सात बजे उनका कटा हुआ शव रेलवे लाइन पर गजाधरपुर डेमूशेड कटिंग के पास देखकर परिजनों को जानकारी दी। वह दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई नौकरी की तैयारी कर रहा है। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर भेज दिया गया है।