गाजीपुर। जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले दिनों में गैस के लिए सिलिंडर के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। महानगरों की तर्ज पर जिले में भी पाइप के माध्यम से गैस आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
पूरा प्रोजेक्ट 500 करोड़ रुपये का है। खास बात यह है कि सिलिंडर की अपेक्षा पाइप वाली गैस लोगों को सस्ता भी पड़ेगी। पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर गैस आपूर्ति के लिए सरकार कदम उठा रही है।
पाइप लाइन के माध्यम से रसोई गैस घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) को दी गई है। वर्तमान में सैदपुर इलाके में गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जनपद में यह प्रोजेक्ट डेढ़ वर्षों से चल रहा है।
विज्ञापन
अब तक 25 किलोमीटर गैस पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयावधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है। पांच वर्षों में कुल 500 किलोमीटर गैस पाइप लाइन जनपद में बिछाई जानी तय है।