दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के मड़ुसरी पुलिया के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान करीब ढाई लाख रुपये का 18 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं।
थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग मड़ूसरी पुलिया के पास वाहनों की जांच कर रही थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने बाइक रोकवा कर जांच शुरू किया तो दोनों कब्जे से 18 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
दोनों तस्करों ने अपना नाम मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी संजय राजभर और ग्राम प्रधान बरेजी निवासी हिमांशू प्रधान बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि गांजा बेचने जा रहे थे। तस्कर हिमांशू प्रधान ने बताया कि पूर्व में भी गांजा की तस्करी में जेल जा चुका हूं।