फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अंतरराज्यीय दो हेरोइन तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। अंतरराज्यीय दाे हेरोइन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाल अशेषनाथ सिंह की तहरीर पर हुई है। गैंग चार्ट बनाकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गैंग लीडर बिहार प्रांत के भभुआ जनपद के मोहनियां थाना क्षेत्र स्थित कुर्रा गांव निवासी शुभम उर्फ राजू सिंह गिरोह का संचालन करता है। इस गिरोह का सक्रिय सदस्य बक्सर जनपद के रामपुर निवासी विनोद कुमार प्रजापति है। दोनों गैंग बनाकर हेरोइन की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन

दोनों 670 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए थे। इनके खिलाफ गत 11 जून 2024 को जमानिया में मुकदमा दर्ज हुआ था।
कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें