फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News : अंतरराज्यीय दो हेरोइन तस्कर के खिलाफ गैंगस्ट का मुकदमा दर्ज, खंगाली जा रही संपत्ति

Thu, 13 Feb 2025 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

मादक पदार्थ की तस्करी पर पुलिस का एक्शन सामने आया है। दो हेरोइन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और इसके साथ ही अब इनकी संपत्ति पुलिस तलाश रही है। जानकारी के अनुसार आगे कई और कार्रवाई की जद में आने वाले हैं।
 
विज्ञापन
मादक पदार्थ (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय दो हेरोइन तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई कोतवाल अशेषनाथ सिंह की तहरीर पर हुई है। गैंग चार्ट बनाकर कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों की संपत्तियों को भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने तहरीर देकर बताया कि गैंग लीडर बिहार प्रांत के भभुआ जनपद के मोहनियां थाना क्षेत्र स्थित कुर्रा गांव निवासी शुभम उर्फ राजू सिंह गिरोह का संचालन करता है। इस गिरोह का सक्रिय सदस्य बक्सर जनपद के रामपुर निवासी विनोद कुमार प्रजापति है।

दोनों गैंग बनाकर हेरोइन की तस्करी करते हैं। दोनों 670 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए थे, जो बिक्री के लिए ले जा रहे थे। इनके खिलाफ गत 11 जून 2024 को जमानिया में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले की छानबीन में पता चला कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं।
विज्ञापन


इनके भय का आतंक इतना है कि कोई गवाही देने की साहस नहीं करता है। जमानत पर छूटने के बाद भी दोनों आरोपी पुन: हेरोइन की तस्कर करेंगे। इस गैंग के अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करना जरूरी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें