जंगीपुर कांड में जिला जेल में बंद छात्रनेता विवेकानंद पांडेय समेत दस लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करने पर बुधवार को पीजी कालेज के छात्र नेताओं ने नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज के पास काली पट्टी बांधकर इस
कार्रवाई का विरोध किया। इस मौके पर छात्र नेता निमेश पांडेय ने कहा कि जंगीपुर की समस्याओं के समाधान को लेकर छात्रनेता विवेकानंद पांडेय और अध्यापक ओमप्रकाश सिंह अपने समर्थकों के शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे थे। इसी
दौरान वहां पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जबरदस्त अनशन समाप्त कराने का दबाव बनाने लगा, ऐसे न करने पर पुलिस ने तानाशाही का परिचय देते हुए लोगों पर लाठियां बरसाईं। यहीं नहीं छात्र नेता और प्रोफेसर की अलग-अलग
थानों में पुलिस ने बर्बरतापूर्वक पिटाई की। कहा कि जंगीपुर कांड में निर्दोष लोगों पर लगाए गए फर्जी धाराओं का हिसाब जिले के लोग इकट्ठा होकर जिला प्रशासन से मांगेंगे और निर्दोष लोगों पर लाठियां बरसाने वाले पुलिस कर्मियों के
खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। विरोध प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्या, छात्रसंघ महामंत्री हिमांशु यादव, विशाल कुमार श्रीवास्तव, आनंद कुशवाहा, शास्वत सिंह, सुनिल यादव, अभिषेक सिंह, सुमित जायसवाल, मुनेंद्र, सत्यपाल
यादव, संतोष सिंह, जुगनू, रुद्रमणि त्रिपाठी, अमरजीत यादव, राजू यादव, सत्येंद् गुप्ता, शीर्षदीप शर्मा, शैलेश कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।