फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक दिन के लिए गाजीपुर की डीएम बनीं गंगा ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्या सुनतीं मिशन शक्ति अभियान के तहत - फोटो : मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
गाजीपुर। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को कक्षा 12 की छात्रा गंगा मौर्या को जिले का एक दिन की जिलाधिकारी बनाया गया। गंगा मौर्या लूदर्स कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा हैं। जिलाधिकारी बनने के बाद गंगा मौर्या ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान डीएम की कुर्सी संभालते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। गं
विज्ञापन

गा मौर्या ने कहा कि जिलाधिकारी बनना उनके लिए गर्व का क्षण है। इस अनुभव से उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारियों और जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान बालिकाओं को आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। डीएम ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें भविष्य में नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें