फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गंगा उफान पर: नदी ने बलिया में खतरा बिंदु, गाजीपुर में चेतावनी बिंदु को किया पार; दशहत में लोग

Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर/बलिया/मिर्जापुर/भदोही/चंदौली

सार

बलिया जिले में गंगा नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। मंगलवार को लाल निशान 57.615 को पार कर मीडियम फ्लड लेवल 58.615 की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर शहर के किनारे के इलाकों में दिखाई देने लगा है। 
विज्ञापन
गाजीपुर में गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर लगातार बारिश होने और डैम से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी उफान पर है। बलिया में गंगा नदी ने खतरा बिंदु को पार लिया है, जबकि गाजीपुर में नदी का पानी चेतावनी बिंदु के पार पहुंच चुका है। इससे नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। भदोही में गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। मिर्जापुर और चंदौली में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ चौकियों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन की टीमें भी सक्रिय कर दी हैं।

विज्ञापन

बलिया जिले में गंगा नदी का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा है। मंगलवार को लाल निशान 57.615 को पार कर मीडियम फ्लड लेवल 58.615 की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर शहर के किनारे के इलाकों में दिखाई देने लगा है। महावीर घाट गायत्री मंदिर के आसपास नदी का पानी पहुंचना शुरू हो गया है। वार्ड नं 11 स्थित गायत्री काॅलोनी के दक्षिण तरफ से बाढ़ का पानी फैल गया है। वहीं, सरयू नदी के जलस्तर घटाव पर है।

गाजीपुर में उफनाई गंगा ने मंगलवार को चेतावनी बिंदु पार कर लिया है। तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा का जलस्तर दोपहर बाद 61.600 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर है। गंगा का पानी तटवर्ती गांवों तक पहुंच गया है। शेरपुर के मुबारकपुर मौजे से लेकर गहमर सिवान तक एक किमी के अंदर कटान शुरू हो गई है। शेरपुर एवं नगदीलपुर गांव के किसानों की 100 बीघा परवल की फसल बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। आपदा विभाग विशेषज्ञ अशोक कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण डैम से पानी छोड़ा गया है, जिसका असर गंगा में देखा जा रहा है।

चंदौली में भी गंगा के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, 24 घंटे में जल स्तर 68.56 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार की शाम गंगा चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से मात्र 1.5 मीटर नीचे बह रही थी। बलुआ घाट पर श्मशान स्थल पानी में भर जाने से लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा है।

भदोही जनपद में गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 76.750 मीटर तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में जलस्तर 1.20 मीटर बढ़ा है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। यहां पर चेतावनी बिंदु 80.20 मीटर और खतरे का निशान 8़1.20 मीटर है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि गंगा चेतावनी बिंदु से तीन और खतरे के निशान से चार मीटर दूर है। वहीं, मिर्जापुर में मंगलवार को 24 घंटे में 73 सेंटीमीटर बढ़कर गंगा का जलस्तर 74.20 मीटर पहुंच गया। तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सोनभद्र में कनहर बांध के चार फाटक खुले, भिसुर गांव के विस्थापित परिवार को हटाया गया
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से कनहर नदी उफान पर है। अमवार स्थित कनहर बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कनहर बांध के चार फाटक खोलकर पानी निकाला गया। मंगलवार की शाम करीब छह बजे बांध का जलस्तर 255.99 मीटर रहा, जबकि दोपहर 2 बजे 256 मीटर दर्ज किया गया था। जेई नंदलाल यादव ने बताया कि बांध के अभी चार फाटक खुले हैं। भिसुर गांव के चार लाभार्थी परिवार को आज डूब क्षेत्र से निकाला गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी में उफान पर कई नदियां: बारिश में गिरी मकान की छत के मलबे में दबकर महिला की मौत, 24 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें