फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चेतावनी बिंदु से 4 मीटर नीचे गंगा, गोमती से गौरहट में कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गंगा चेतावनी बिंदु 61.550 से चार मीटर नीचे बह रही है। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को 57.950 मीटर दर्ज किया गया। एक ओर गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है तो दूसरी ओर इसकी सहायक नदी गोमती भी दायरा बढ़ाने लगी है। सैदपुर तहसील क्षेत्र के गौरहट गांव में गोमती की बाढ़ से धीरे-धीरे कटान शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पांच फीट तक मिट्टी कटकर गोमती में समा गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे गंगा प्रति घंटे पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही थी। हालांकि पांच घंटे बाद दोपहर दो बजे गंगा के बढ़ाव में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। अभी गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे है। इसके बावजूद तटवर्ती क्षेत्रों के लोग चिंतित हैं। उनकी चिंता के पीछे वजह यह है कि इसी तरह बढ़ाव जारी रहा तो जल्द ही गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के आसपास पहुंच जाएगा। चेतावनी बिंदु के पास गंगा का जलस्तर पहुंचने पर तटवर्ती खेतों में पानी पसर जाएगा। इसका प्रभाव खेती पर पड़ेगा। वहीं गंगा की सहायक नदी गोमती में भी बढ़ाव शुरू हो गया है। गोमती के बढ़ाव के कारण तटवर्ती इलाके के गौरहट गांव में पांच फीट तक मिट्टी की कटान हो गई है।
मौधा : सैदपुर तहसील के गोमती नदी के किनारे बांध पर बन रहे तटबंध का कार्य पानी बढ़ने से पूरा नहीं हो सका। इससे गौरहट और तेतारपुर के ग्रामीण चिंतित हैं। गोमती से गांव की सुरक्षा के लिए बने 450 मीटर लंबे तटबंध पर गौरहट गांव के पास पानी बढ़ने से कटान शुरू हो गई है। तेतारपुर और गौरहट के बीच गोमती के तीव्र मोड़ पर 450 मीटर लंबे तटबंध का कार्य 1.60 करोड़ की लागत से 15 जुलाई तक होना तय था। लेकिन, बढ़ते जलस्तर के कारण कार्य को बंद कर दिया गया। तहसीलदार सैदपुर हिमांशु सिंह ने बताया कि गोमती नदी पर बन रहे तटबंध की बाढ़ में डूबने की जानकारी नहीं है। मौके का निरीक्षण कर मामले की जानकारी लेकर कार्यदायी संस्था से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें