बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक लड़की के साथ आरोपी छात्र का अश्लील फोटो भी मिला था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने उन्हें बुलाया और पूरी जानकारी हासिल की। हालांकि इसके बाद कहने लगे कि छात्राओं की सहमति पर पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से सब कुछ डिलीट किया है। पुलिस को कोई आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो नहीं मिला। मामले की जांच कॉलेज प्रशासन की कमेटी करेगी।
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का मामला
- फोटो : अमर उजाला
ये पूरा मामला गाजीपुर स्थित होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सामने आया है। यहां की छात्राओं ने शु्क्रवार को कॉलेज प्रशासन और कोतवाली पुलिस को पत्र देकर मामले की शिकायत की। बताया कि बीएचएमएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा अपने सीनियर द्वितीय वर्ष के एक छात्र से बातचीत करती है। दोनों एक ही समुदाय से हैं। छात्र के कहने पर वह वीडियो कॉल पर हॉस्टल की छात्राओं की तस्वीरें दिखाती है। छात्राओं की निजी जानकारी, आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर उसे भेजती है। विरोध करने पर फोन पर धमकी दी जाती है। इसे लेकर हॉस्टल की छात्राएं भारी तनाव और दहशत में हैं।
एक ऐसी घटना जिसने हर उस लड़की और उनके परिवारवालों के दिल में दहशत भर दी है जो किसी हॉस्टल में रहकर पढ़ती है। क्या कोई लड़की ही दूसरी लड़कियों के अश्लील वीडियो बना सकती है ? आखिर ये कौन सी सोच है ? हॉस्टल की लड़कियों की वीडियो बनाने वाली छात्रा ने पैसे के लिए ये सब किया या ब्लैकमेलिंग का ब्लैक गेम चल रहा था? कहीं एमएमएस बनाने वाली छात्रा ने दबाव में तो नहीं ये डर्टी गेम किया?
होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की छात्राओं के साथ गंदे खेल का सच सामने लाने की कोशिश शुरू हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आरोपी छात्र कहीं आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करके यह काम तो नहीं करा रहा था। फिलहाल, दोनों के खिलाफ कॉलेज और पुलिस के स्तर से जांच की जा रही है। प्रतापगढ़ निवासी छात्र और सीतापुर की रहने वाली छात्रा का नाम इस मामले में सामने आए हैं। कॉलेज प्रशासन की पूछताछ में आरोपी छात्र लगातार झूठ बोल रहा था।
होमियोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल में नया सत्र शुरू होने पर कॉलेज के सीनियर छात्र नए छात्र-छात्राओं की दाखिले के समय मदद करते हैं। संभवतः इसी समय आरोपी छात्र छात्रा के संपर्क में आया और उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। कॉलेज प्रशासन के पूछताछ करने पर आरोपी छात्र ने बताया कि छात्रा उसकी दूर की रिश्तेदार है। बाद में कड़ाई करने पर बताया कि उसकी मुलाकात लखनऊ में तैयारी के दौरान हुई थी। छात्रा का कहना है कि दोनों कॉलेज में ही मिले हैं। छात्रा इससे ज्यादा कुछ नहीं बता रही और खुद को बेगुनाह कह रही है। उधर, प्रभारी प्रधानाचार्य बीएन साहनी ने बताया कि कि छात्राओं का आरोप है कि दोनों मिलकर ये गंदा काम करते थे।