फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर फलों का बाजार गर्म..

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले तीन दिनों से शहर सहित ग्रामीण इलाके में फलों का बाजार काफी गर्म है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आम, अमरूद और केले के दाम अचानक बढ़ने से व्रत रहने वाले तथा प्रसाद बनाने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी। जैसे-तैसे लोगों ने फलहार की व्यवस्था की। एक तरफ लंबे समय से फल और सब्जी की बिक्री को लेकर परेशान दुकानदार हाल के दिनों में कुछ राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग महंगाई की मार से भी दो-चार हो रहे हैं। एक तरफ जहां जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन कोरोना संक्रमण से लोगों को आगाह करते हुए विशेष सर्तकता बरतने के लिए नये-नये दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। लेकिन लोग इन निर्देशों को एक तरफ कर अपनी मनमानी करते दिखाई दे रहे हैँ। इसके लिए अकेले आम जनता ही दो्षी नहीं है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बाजारों में कहीं भी सुरक्षा के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था नहीं की है, जिससे लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। सब्जी मंडी, दवा मंडी, खोवा मंडी से लेकर फल मंडी और बाजार में पूरी छूट दे दी गई है। इससे किसी के अंदर कोई डर और भय नहीं है। जानकारों का कहना है कि जरूरत के सामानों की खरीददारी करने जब हम बाजार पहुंच रहे हैं, तो वहां पहले से ही भीड़ लगी रह रही है। ऐसे में खुद को बचाना कठिन हो गया है।
पिछले तीन दिनों से किराना और फल के लिए लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में बुधवार को जहां आम 60 रुपये किलो बिका, वहीं अमरुद 40 रुपये तक पहुंच गया। यही हाल सेव 120 रुपये किलो, केला 60 रुपये दर्जन, अनार 100 रुपये किलो तथा खीरा 40 रुपये किलो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें