फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर से गुजरा मालवाहक जलपोत रवींद्रनाथ टैगोर, रास्ते में पीपा पुल बना बाधा 

Wed, 30 Dec 2020 11:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
गाजीपुर से गुजरा मालवाहक जलपोत - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी से कोलकाता के लिए जलमार्ग से शुरू हुआ मालवाहक जलपोत (कार्गो शिप) रवींद्रनाथ टैगोर बुधवार को सैदपुर, गाजीपुर व मुहम्मदाबाद से होते हुए आगे के लिए रवाना हो गया। जनपद के गंगा तट से गुजरने पर इसे देखने वालों की भीड़ जुटी रही। यह जलतोप बनारस के राल्हूपुर स्थित मल्टी माडल टर्मिनल से 25 टन यूरिया लेकर रवाना हुआ। यह बिहार और झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगा। 31 दिसंबर को यह पटना पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


मुहम्मदाबाद से जलपोत को आगे बढ़ाने के लिए बच्छलपुर-रामपुर गंगा घाट पीपा पुल को खोलना पड़ा। ऐसे में करीब चार घंटे तक पैदल व दो पहिया वाहनों का आवागमन बाधित रहा। मालवाहक जलपोत रवीन्द्रनाथ टैगोर जब पीपा पुल के पास पहुंचा,तो इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को दी गई। इसके बाद खोलकर पीपा हटाया गया।

एक पीपा खुलने के बाद भी जगह कम होने से जलपोत नहीं निकल सका। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दूसरे पीपे को खोलकर हटाया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे मालवाहक आगे के लिए रवाना हुआ।

मालवाहक के साथ चल रहे सर्वेयर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस पर यूरिया लदी है। आगे पटना से चार कंटेनर और लादा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें