सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र में एक साइबर ठग ने एक अधिवक्ता के मोबाइल पर फोन कर खुद को उनका दोस्त बताकर मां के बीमारी में इलाज के लिए पेटीएम से खाते में शनिवार को दो बार में 41 हजार रुपये मंगा लिया। रविवार को पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पीड़ित अधिवक्ता उतरौली निवासी उत्तम सिंह उर्फ मुन्ना ने पुलिस को बताया कि शनिवार को मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद की मां की बीमारी का बात बतया। साथ ही कहा कि आपका पुराना दोस्त हूं। उसने कहा कि आप इलाज के लिए पैसे दे दिजिए, अगले दिन वापस कर दूंगा।
पीड़ित ने बताया कि फोन करने वाले ने धोखे से दो बार में 21-21 हजार रुपये खाते में आनलाइन स्थानांतरण करा लिया। थोड़ी देर बाद जब मैंने पता किया तो मेरा ऐसा कोई दोस्त नहीं था, जिसके बाद जब मैंने उसे फोन किया तो उसने कहा कि शांत हो जाओ। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद