गाजीपुर। क्राइम ब्रांच और करंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की देर शाम से धरम्मरपुर चट्टी से लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे चार लुटेरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर लूट की एक बाइक, घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा एवं तीन कारतूस के अलावा लूटी गई 2940 नगदी और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। शनिवार को एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पर्दाफाश किया।
एसपी सिटी ने बताया कि बीते पांच जुलाई को करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर गांव के पास राजाराम यादव के साथ लूट हुई थी। लुटेरों ने मोबाइल फोन, बाइक व 15 हजार रुपया नकद लूट लिया था। करंडा पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट हुई थी। मुुखबीर की सूचना पर धरम्मरपुर चट्टी से पुलिस ने चार लुटेरों को धर-दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बड़हरिया गांव निवासी दीपक यादव, रमजनपुर निवासी अंकुर यादव, जमानिया कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी रोहित शर्मा और सिद्धार्थ नारायण शर्मा है। साथ ही दो बाइक, दो तमंचा और 2940 रुपया भी बरामद किया। पुलिस की इस सफलता पर एसपी ने टीम को दस हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। सफलता प्राप्त टीम में स्वाट टीम प्रभारी श्याम जी यादव, करंडा थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, उप निरीक्षक रामाश्रय राय, उप निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उप निरीक्षक शिवपूजन बिंद आदि लोग शामिल थे। पत्रकार वार्ता के दौरान सीओ सिटी ओजस्वी चावला भी मौजूद थे।