फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा: सर्व समाज के नेता थे कांताराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बाद भी कांता राम सर्व समाज के नेता रहे। यह बातें ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा नेता कांता राम की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि शनिवार को कही।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्रीसिंह ने कहा कि वह हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर लोगों की मदद करने में आगे रहते थे। वह हमेशा सर्व समाज में रहकर सब के सुख-दुख में भाग लिया करते थे। उनका ऐसा चरित्र और स्वभाव रहा की लोग दलों की सीमा तोड़ कर उनकी मदद करने के लिए आगे रहे। उन्होंने वर्तमान ब्लाक प्रमुख एवं कांता राम के पुत्र अनिल कुमार को सीख देते हुए कहा कि जब तक आप सब को लेकर नहीं चलेंगे कांता राम को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी। इस अवसर पर आशा यादव, वसीम अब्बासी, सुरेंद्र यादव, महफूज अंसारी, डब्बू सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामायण चौहान, बुच्ची यादव, रमेश राम आदि ने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभा की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी केके सिंह एवं संचालन शशिकांत सिंह ने किया। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ब्लाक प्रमुख अनिल राम ने सभी लोगों को विश्वास दिलाया कि मेरा प्रयास होगा कि मैं अपने पिता के पद चिन्हों पर चलकर जनता की सेवा करता रहूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें