फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम नैसारा गांव के कट के समीप स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि नैसारा गांव निवासी सुनीता प्रजापति स्कूटी से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान नैसारा गांव के कट के पास उनकी स्कूटी की टक्कर एक पल्सर बाइक से हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे। हादसे में स्कूटी सवार सुनीता प्रजापति के साथ पल्सर सवार जमालुद्दीन, अजय कुमार (निवासी कुसम्ही कला) और राजन विश्वकर्मा (निवासी मदनही) घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें