गाजीपुर। खानपुर सीएचसी परिसर में खड़े चार निष्प्रोज्य एंबुलेंस में विद्यतु शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी से जलकर नष्ट हो गई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। अधीक्षक डाॅ. आरपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में चार खराब एंबुलेंस कई दिनों से खड़ी थी। ऊपर से गुजरे बिजली के तारों में अक्सर स्पार्किंग से चिंगारी निकलती रहती है। बिजली तारों से निकली चिंगारी एंबुलेंस पर गिरने लगी।
चिंगारी से एक एंबुलेंस में आग लग गई। जबतक कोई कुछ समझ पाता खड़ी तीन और एंबुलेंसों को आग की लपटों ने अपने आगोश में ले लिया। लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया।