फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वास्थ्य केंद्र परिसर में खड़ी चार एंबुलेंस और जीप जलकर नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी (गाजीपुर)। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लंबे समय से खड़ी खराब चार एंबुलेंस और एक जीप में शनिवार को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग लगने से चार एम्बुलेंस सहित एक जीप जलकर नष्ट गई।
विज्ञापन

स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर के आग पर काबू पाया। अस्पताल प्रभारी डा. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल परिसर में खराब एंबुलेंस कई वर्ष से खड़ी थी। दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड व विभागीय अधिकारियों एवं थानाध्यक्ष शादियाबाद को दी गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी परिसर में खड़ी चार एंबुलेंसों और एक मार्शल जीप जल गई। आग किन कारणाें से लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें