फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल पर मिला दुधमुंहा

Sun, 18 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नसरपुर गांव के पास शनिवार की सुबह सड़क किनारे पुआल पर एक दुधमुंहा बच्चा मिला। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को बच्चे को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव के युवक शनिवार की भोर में सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी।

युवकों ने वहा पहुंच कर देखा तो पाया कि चार माह का एक बच्चा पुआल पर ठंड से कांप रहा था। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्चे को उठा लिया। इसके बाद गांव के ही सुग्रीव यादव और उनकी पत्नी लालमुनि ने बच्चे के पालन-पोषण की इच्छा जताई।
विज्ञापन


सुग्रीव को तीन बेटियां ही हैं। इस पर पुलिस ने दुधमुंहे बच्चे को सुग्र्रीव के सिपुर्द कर दिया। बच्चे को पाकर पत्नी-पत्नी बेहद खुश हैं। मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि भोर में महिला के साथ बाइक से एक युवक यहां आया था।

इसके बाद वह मऊ की ओर चला गया। हो सकता है कि वही बच्चे को पुआल पर छोड़ कर गया हो। थानाध्यक्ष मरदह रितेंद्र सिंह का कहना है कि बाइक से मऊ की ओर से भागने वाला कौन था, उस तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। दुधमुंहे बच्चे के पीछे असली घटना क्या है, यह भी जानने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें