फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतीक्षा, बिंदु और आरती चैंपियन

Sat, 17 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 37वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन शनिवार को खेलकूद की विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने क्षमता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रतीक्षा पांडेय, बिंदु यादव एवं आरती को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन सौ मीटर दौड़ में आरती सबसे आगे रही। संजू यादव को दूसरा एवं प्रतिभा को तीसरा स्थान मिला।

दो सौ मीटर दौड़ में शशिकला यादव प्रथम, लक्ष्मी नंदलाल द्वितीय, पूनम तृतीय एवं 8 सौ मीटर दौड़ में बिंदु यादव पहले, पूजा दूसरे एवं कविता यादव तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


सौ मीटर दौड़ में शशिकला यादव प्रथम, लक्ष्मी नंदलाल प्रसाद द्वितीय एवं सुषमा यादव तृतीय तथा गोला फेंक में प्रतीक्षा पांडेय पहले, पूजा यादव दूसरे एवं शशिकला राय तीसरे स्थान पर रही।

मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डा. मंजूलता लाल ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डा. दीप्ति सिंह, शंभूशरण, डा. केके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें